नैनीताल। वन विभाग की ओर से नलैना पटवाडांगर क्षेत्र में 10 हेक्टेयर में किया गया प्लांटेशन पनप रहा है। वर्ष 2022 में वन विभाग ने यहां बांस, मेहल, तुन, दाड़िम, घिंघारू, काफल के पौधे लगाए।क्षेत्र में तारबाड़ के साथ ही बारिश का पानी जमा करने के लिए चारखाल भी बनाए गए। आग से प्लांटेशन को बचाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। अब पौधे बड़े हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पेड़ पौधों के चलते वुडपैकर, तीतर, बटेर, क्लीज फीजेंट, फिंच, मैगपाई, हिमालयन बुलबुल, उल्लू, इगल व डब समेत अन्य पक्षी भी यहां दिखाई दे रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने कहा कि पौधों के बढ़ने और चारखाल में बारिश के दौरान पानी जमा होने यहां पक्षियों की आवाजाही भी बढ़ रही हैं, जो पर्यावरण के लिए एक अच्छा संदेश है।