फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिक्रमण अभियान के बाद वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 02 Nov 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम पूछड़ी में बीते दिन विभिन्न विभागों की टीम ने 81 अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों के कब्जे से 10 हेक्टयर भूमि खाली कराई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसको लेकर निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। तराई पश्चिमी वनप्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि अतिक्रमण ध्वस्त होने के बाद लोगों को सामान उठाने का समय दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दिया गया है। लोगों के सामान ले जाने के बाद इस क्षेत्र में तारबाड़ करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें