फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछड़ी में वन विभाग व पुलिस ने कार्रवाई

विज्ञापन
रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में सत्यापन करती पुलिस। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पूछड़ी में अतिक्रमण कर बिना सत्यापन बस रहे बाहरी लोगों पर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को 100 बाहरी लोगों का सत्यापन किया जबकि वन विभाग की टीम ने 900 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए।
विज्ञापन

30 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने ‘पूछड़ी क्षेत्र में बढ़ रही बाहरी लोगों की आबादी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। पुलिस, वन और राजस्व विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूछड़ी क्षेत्र के शक्तिनगर और फौजी कालोनी में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मकानों में किराए पर रह रहे लोगों के पहचान पत्र, आधार कार्ड और चरित्र प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान 100 लोगों का सत्यापन करते हुए अनियमितता पाए जाने पर दो लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। लोगों से किरायदारों और प्रतिष्ठानों में काम पर रखे व्यक्तियों का तत्काल स्थानीय थाना, चौकी में सत्यापन कराएं। सत्यापन नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पूछड़ी क्षेत्र में सत्यापन की कार्रवाई तेज की गई जाएगी।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के वन कर्मियों ने वन भूमि में अतिक्रमण करने वाले करीब 900 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
राजस्व विभाग के साथ मिलकर सत्यापन कराया जा रहा है। वन भूमि में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने का कार्य चल रहा है। - कुंदन कुमार, डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें