फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन बीट अधिकारी वन आरक्षी संघ के हर्षवर्धन गाड़िया बने अध्यक्ष

Wed, 23 Oct 2024 03:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन बीट अधिकारी वन आरक्षी संघ ने बैठक कर तस्करी और वन्यजीव अपराध रोकने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में हर्षवर्धन गाड़िया को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष, बलवंत भंडारी को मंत्री, राकेश शाह को संगठन मंत्री, अरविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, प्रमोद पंत को कोषाध्यक्ष, चंदन राम को प्रचार मंत्री, गौरव आर्य को संप्रेक्षक और कमल सिंह को ऑडिटर चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की। इस दौरान संयुक्त मंत्री कुमाऊं सरजीत सिंह, उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, संगठन मंत्री दीप चंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल भगत ने कहा कि हमें वन अपराध, तस्करी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य करना होगा। बैठक में श्याम सिंह चम्याल, आनंद सिंह रावत, भूपाल सिंह करायत, गुरविंदर सिंह,मुजाहिद हुसैन, जसवंत देऊपा, नंदा प्रसाद सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें