फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett Tiger Reserve: विदेशी पर्यटक अब अपने देश से ही कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग, ऐसे होगा भुगतान

Sun, 29 Sep 2024 06:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर(नैनीताल)

सार

ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग छह अक्तूबर से शुरू होगी और विदेशी पर्यटकों को बुकिंग के लिए भारत में पर्यटन कारोबारियों से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विदेशी पर्यटकों को लुभाने की तैयारी कर रहा है। नए पर्यटन सीजन में विदेशियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा जल्द शुरू होगी। विदेशी पर्यटक अपने देश से ही रोजर पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते है।

विज्ञापन


सीटीआर निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए कार्य योजना तैयार की है। बताया कि अब विदेशी पर्यटक अपने देश से ही https://corbettgov.org पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है।

ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग छह अक्तूबर से शुरू होगी और विदेशी पर्यटकों को बुकिंग के लिए भारत में पर्यटन कारोबारियों से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी। बताया कि विदेशी पर्यटक रोजर पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


Ramnagar News: नरसिंहपुर में हाथी ने रौंदी फसल, ग्रामीणों में दहशत; वन कर्मियों ने जंगल की ओर भगाया
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि रोजर पे एक ऑनलाइन भुगतान गेटवे और वित्तीय सेवा प्लेट फार्म है। इसका प्रयोग भारत में व्यापार, ऑनलाइन भुगतान के लिए किया जाता है।

ढिकाला रेस्ट हाउस में चार कमरे होंगे आरक्षित
सीटीआर निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए 90 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए ढिकाला के रेस्ट हाउस में चार कमरे में आरक्षित होंगे। हालांकि विदेशी पर्यटक न होने पर भारतीय सैलानियों को भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें