फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी :आदर्श नगर कॉलोनी के लोगों ने जरूरतमंदों के लिए तैयार किया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी :आदर्श नगर कॉलोनी के लोगों ने जरूरतमंदों के लिए तैयार किया भोजन - 'नर सेवा नारायण सेवा' के मंत्र को अपनाकर पेश की मिसाल - लॉक डाउन के बीच 14 अप्रैल तक हर रोज जरूरतमंदों को बाटेंगे खाने के पैकेट माई सिटी रिपोर्टर हल्द्वानी। लॉक डाउन के बीच समाज के अधिकांश लोग असहाय और जरूरतमंदों की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। रामनवमी के दिन 'नर सेवा नारायण सेवा' के मंत्र को अपनाकर आदर्श नगर के लोगों ने ऐसी ही एक मिसाल पेश की है। कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर राम नवमी के दिन खाने के पैकेट तैयार किए और फिर उन्हें जरूरतमंदों को बांटने निकल पड़े । इस दौरान सामाजिक दूरी का बखूबी ख्याल रखा गया । क्षेत्र के लोगों की यह पहल हर किसी को प्रेरित कर रही है। गली नंबर चार निवासी डॉ. शीला अधिकारी ने बताया कि हर साल रामनवमी के दिन हम लोग घरों में कन्या पूजन करते हैं लेकिन इस बार देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। लॉक डाउन की वजह से कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन एकत्रित कर गरीब लोगों के बीच बांटने की मुहिम चलाई है । इसमें गली नंबर 6 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश जोशी और उनकी पत्नी गीता जोशी ने खाने के पैकेट उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें कॉलोनी के उमेश चंद्र तिवारी के घर पर रखा गया है। यहां से कालोनी के लोग अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार खाली पैकेट ले जाकर उनमें घर में बने खाद्य पदार्थों को भर रहे हैं , जिसके बाद खाने के पैकेट को बांटा जा रहा है । बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोगों ने सुनार गली, लालडांठ बाईपास रोड से जुड़ी विभिन्न मार्गो में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांटे । डॉ. शीला अधिकारी ने बताया कि जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटने की यह मुहिम 14 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। कोरोना वायरस के संकट से उबरने की प्रार्थना के साथ कॉलोनी के लोगों ने शाम को 7:30 बजे अपने अपने घरों में दिए भी जलाए। इस मुहिम में ललिता डालाकोटी, मथुरा दत्त डालाकोटी, बीना जोशी, खट्टी नेगी , पंकज अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें