फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रामनगर। शबे बरात के दिन गुरुवार को मुस्लिम बहुल मोहल्ला खताड़ी में जागरूक युवाओं ने कैरोना वायरस के संकट के समय में योद्धा की भूमिका निभाने वाले कोतवाल रवि कुमार सैनी व उनकी टीम पर पुष्प वर्षा करके पुलिस का मनोबल बढ़ाया। पुलिस टीम में शामिल कोतवाल रवि कुमार सैनी, इंस्पेक्टर अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, एसआई अनिल आर्या, खताड़ी चौकी इंचार्ज प्रकाश मेहरा, पुलिस वाहन चालक धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, विपिन शर्मा, महबूब अली, पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी पर पुष्प वर्षा करके समाज के प्रति उनके द्वारा दिए जा रहे अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की। पुष्प वर्षा करने वालों में फरीद कुरैशी, नाजिम कुरैशी, फैसल कुरैशी, रिजवान कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें