फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैक्सी पर लिखना होगा मास्क और सैनिटाइजर का रेट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
हल्द्वानी। मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता के साथ ही उसके रेट का ब्योरा दवा विक्रेताओं को अपनी दुकान में फ्लैक्सी पर लिखना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में केमिस्ट एंड ड्रगस्टि एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सिटी मजिस्ट्रेट ने दो टूक कहा कि मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी अगर पकड़ में आई तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि मास्क और सैनिटाइजर मंगाकर रखें। एसोसिएशन ने प्रशासन को हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि मुंबई, पुणे और कोलकाता समेत अन्य राज्यों से माल के लिए आर्डर कर रखा है। माल अगर दिल्ली तक आ जाए तो उसे यहां मंगाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री के आह्वान पर दवा की दुकानें बंद रखी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर दवा उपलब्ध भी कराई जाएगी। इस दौरान उमेश चंद्र जोशी, संदीप जोशी, वीरेंद्र नेगी, संजय जायसवाल, आशुतोष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें