फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाते हैं पांच वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। नगर निगम के पांच वार्डों में दो साल बाद भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। यहां नगर निगम ने पोल और तार डालकर छोड़ दिए हैं। नगर निगम ने कंपनी को पांच हजार एलईडी लाइटों को आर्डर दिया है। इनमें करीब चार हजार स्ट्रीट लाइटें इन पांच वार्डों में लगनी हैं। पार्षदों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटें लगाने से पहले नगर निगम सही सर्वे करता तो ऐसी नौबत नहीं आती।



नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका भारत सरकार की कंपनी ईईएसएल को दिया है। ईईएसएल को स्ट्रीट लाइट लगाने के बाद सात साल तक इनकी मरम्मत और देखरेख भी करनी है। इसके एवज में नगर निगम अभी प्रतिवर्ष 2.80 करोड़ रुपये दे रहा है। इसे चार किश्तों में दिया जाना है।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में 25 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थी। अनुबंध में पांच प्रतिशत कम या अधिक लाइटों को बढ़ाने-घटाने की शर्त थी। ईईएसएल ने एक अप्रैल 2021 से स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू किया था। ईईएसएल अभी तक 29 हजार लाइटें लगा चुका है। अभी भी पांच हजार लाइटें कम पड़ रही हैं। वार्ड नंबर 56 से लेकर 60 वार्ड में अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं।



क्या बोले पार्षद -

चुनाव नजदीक हैं, नाराजगी का असर चुनाव में दिखेगा

दो साल से स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई हैं। मेयर और नगर आयुक्त से कई बार नाराजगी जताई जा चुकी हैं। अब लोग पूछ रहे हैं कि लाइटें कब लगेंगी। चुनाव नजदीक हैं। इसका असर मेयर और पार्षद के चुनाव पर भी दिखाई देगा। -मनोज मठपाल पार्षद
विज्ञापन

नगर निगम सही से सर्वे कराता तो आज यह नौबत नहीं आती। वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के पोल और तार लगा दिए गए हैं लेकिन अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं। जनता में बहुत नाराजगी है। -मनोज जोशी पार्षद



कोट-

ईईएसएल को पांच हजार अतिरिक्त लाइटों का आर्डर दिया गया है। जल्द ही एलईडी लाइटें आ जाएंगी। लाइटें आते ही इन्हें लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें