फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में पांच विद्यार्थियों का चयन

Fri, 04 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। हल्द्वानी में आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना वर्ष 2026-27 के लिए भीमताल ब्लॉक के सूर्यागांव के पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सूर्यागांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच विद्यार्थियों के चयन होने के बाद से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भी विद्यालय के तीन बालिकाओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान योजना के लिए हो चुका है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला, संतोष कुमार जोशी, किशोरी लाल, ग्राम प्रधान पंकज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या ने खुशी जाहिर कर विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें