हल्द्वानी। कुमाऊं में कोरोना के पांच नए रोगी मिले हैं। इनमें नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में दो-दो और और ऊधमसिंह नगर जिले में एक रोगी मिला है। अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर में कोई भी रोगी नहीं मिला है। वहीं, जनरल बीसी जोशी कोविड केयर सेंटर में कोरोना का एक रोगी भर्ती है। (माई सिटी रिपोर्टर)