भवाली (नैनीताल)। महार्षि विद्या मंदिर तिराछखेत में मंगलवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भभाव, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। सांसद अजय भट्ट ने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। सांसद ने विद्यालय में बास्केटबॉल मैदान के लिए पांच लाख की धनराशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, हिमांशु बिष्ट, खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहीं।