फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 45 भवन स्वामियों और 81 किरायेदारों से वसूले पांच लाख

Fri, 24 Nov 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाती पुलिस की टीम
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने नैनीताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बड़़ी संख्या में ऐसे लोग मिले जो पिछले काफी समय से बगैर सत्यापन के रह रहे हैं। इस पर पुलिस ने 45 भवन स्वामियों से साढ़े चार लाख रुपये और 81 किरायेदारों का चालान कर 35, 750 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात व अपराध डाॅ. जगदीश चंद्र व सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस टीमें बृहस्पतिवार सुबह मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज कंपाउंड, पापुलर कंपाउंड, रूकुट कंपाउंड, आवागढ़ कंपाउंड और तल्लीताल स्थित बूचड़खाना, हरीनगर, कृष्णापुर, स्टोनले कंपाउंड में सत्यापन अभियान के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ दो प्लाटून पीएसी भी तैनात रही।
एसपी डाॅ. जगदीश चंद्र ने बताया कि ऐसे सभी किरायेदारों के दस्तावेज संबंधित जिलों में सत्यापन के लिए भेज दिए हैं। बताया कि पुलिस सत्यापन स्वयं अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करके, सत्यापन आइकन में जाकर दिए गए निर्देशों का पालन कर भर सकते हैं।
विज्ञापन



नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है। प्रत्येक व्यक्ति अपने वहां रह रहे किरायेदारों, मजदूरों व घरेलू नौकरों के सत्यापन अवश्य कराए। इससे आप अपने आप को और समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें