फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लो-वोल्टेज में भी चल सकेंगे सिंचाई के पांच नलकूप

Thu, 09 May 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी के सीजन में लो-वाेल्टेज के दौरान नलकूपाें का संचालन रुकना आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए जल संस्थान की ओर से संचालित अधिकतर नलकूपों में स्टेपलाइजर लगाए गए हैं। अब सिंचाई विभाग के भी पांच नलकूपों में संचालन रुकने की समस्या नहीं होगी। नलकूप खंड ने बरेली रोड पर पांच स्थानों पर स्टेपलाइजर लगाकर नलकूपों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत किया है। विभाग ने बरेली रोड के ग्रामीण क्षेत्र नाथोपुर सेमवाल, भवान सिंह नवाड़, धनपुर, बच्चीपुर और बमेठा बंगर में स्टेपलाइजर लगाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है। एई उमेश कुमार ने बताया कि बरेली रोड के ग्रामीण इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या रहने पर नलकूपों का संचालन रुक रहा था, जिसे विभाग की ओर से स्टेपलाइजर लगाने के बाद हल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

दमुवाढूंगा में दो टैंकरों से पानी बांट रहा जल संस्थान
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में चार नलकूपों के माध्यम से आपूर्ति कराई जा रही है मगर इसके बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एई नीरज तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से दमुवाढूंगा में प्रभावित घरों तक दो टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें