फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डंपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विज्ञापन
रामनगर अवैध खनन पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस और तराई पश्चिमी वन विभाग ने संयुक्त रूप से कोसी और दबका नदी में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने पांच डंपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी हैं। इनमें से कुछ वाहन उप खनिज से ओवरलोड तो कुछ प्रतिबंधित क्षेत्र में मिले। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि कोतवाली पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिल रही थीं। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कोतवाली पुलिस को अवैध खनन के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद एसएसआई जयपाल सिंह चौहान और छोई पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को एक टीम गठित की और अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें