हल्द्वानी। उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह के मौके पर आयोजित की गई विश्वविद्यालयी राज्य स्तरीय मुख्य संगीत वाद्ययंत्र (एकल वादन) प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संगीत, नृत्य और कला प्रदर्शन विभाग के तृतीय सेमेस्टर (तबला) के छात्र राहुल प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें शनिवार को 11 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने पुरस्कार वितरण कर राहुल की उपलब्धि की सराहना की।