रामनगर। खताड़ी क्षेत्र में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। झड़प के दौरान फायरिंग की आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। मौके पर किसने फायरिंग की, इस बात की जांच की जा रही है। कहा कि फायरिंग की बात सही पाई गई तो दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।