फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Apr 2024 04:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। अग्निशमन सेवा सप्ताह का रविवार को आगाज हुआ। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने हरी झंडी दिखाकर दमकल विभाग की रैली को रवाना किया। जिसके बाद मुंबई बंदरगाह में वर्ष 1944 में एक जहाज में हुए भीषण अग्निकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित अग्निशमन केंद्र में अग्निशमन सेवा दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुए। इसके बाद रैली निकाली गई। इस मौके पर एफएसओ किशोर उपाध्याय, हरनाम सिंह, अर्जुन सिंह, उमेश कुमार, अमरदीप सिंह, मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे। उधर, रामनगर में शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किये गए। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी रामनगर उमेश चंद्र परगई आदि मौजूद रहे।

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें