हल्द्वानी। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में खड़ी कार में रविवार देर रात आग लग गई। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाइन नंबर 8 में पुरानी कबाड़ा कार लंबे समय से खड़ी थी। कार हटाने को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। रविवार रात पौने तीन बजे कार में अचानक आग लग गई। कुछ लोगों की नींद खुली तो लपटें देख हड़कंप मच गया। उन्होंने छतों से तत्काल पानी डालना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पड़ोस के मकान आग की चपेट में आने से बच गए। फायर ब्रिगेड और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार स्वामी रिजवाना ने साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के कारणों की तलाश करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।