फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवक ने फायर झोंका, कार तोड़ी

Fri, 31 Mar 2023 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कार सवार का पीछा किया और गौरपड़ाव में कार को पिस्टल की बट से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि उसने फायर भी झोंका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में जज फार्म निवासी मनीष कांडपाल ने बताया कि वह जीतपुर नेगी से कार से अपने घर लौट रहा था। तभी जीप में सवार कुछ लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। गोरापड़ाव के पास उक्त युवकों ने जबरन कार को रोक लिया। जीप में सवार एक युवक ने अपने साथियों के साथ उतरते ही हवाई फायर झोंक दिया। उसने पिस्टल की बट से कार के शीशे तोड़ दिए और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस को सौंपी तहरीर में मनीष ने पुलिस से घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इधर बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मुंबई में हुए जेडे हत्याकांड में सजायाफ्ता कैदी का बेटा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें