फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शॉर्ट सर्किट से मालरोड क्षेत्र स्थित आवास में आग लगी

Fri, 12 Jan 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के मालरोड क्षेत्र स्थित एक आवास में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से घरेलू सामान जल गया। लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मॉलरोड पर लाइब्रेरी के पास अमित जोशी के घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना के दौरान घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। सूचना के बाद गृह स्वामिनी हरप्रिया जोशी घर पहुंची तो अंदर जाकर देखा कि बिस्तर और अन्य सामान जल रहा था। लोगों ने घरों की छत पर रखी पानी की टंकी से आग पर काबू पाया। हरिप्रिया ने बताया कि वह ड्यूटी गई थीं। एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि एहतियातन अग्निशमन जवानों की ओर से भी क्षेत्र का मौका मुआयना किया गया। अग्निकांड से घर में रखा फर्नीचर, विद्युत वायरिंग, अन्य घरेलू सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें