रामनगर। दो युवकों के एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को दो युवक जगदीश और पप्पी निवासी पीपलसाना मुरादाबाद हाल निवासी मंडी समिति उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर स्कूटी संख्या यूपी 01 वीजे 9402 में बैठाकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो युवकों पर आईपीसी की धारा 373, 360 के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है।