फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के सार्जेट सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने महिला की शिकायत पर एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज देने से इनकार करने पर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। चंद फार्म बिठौरिया नंबर -2 निवासी श्वेता शाही की शादी सात दिसंबर 20 को देवेंद्र सिंह बसेड़ा के साथ हुई थी। देवेंद्र सिंह बसेड़ा एयरफोर्स तंजावुर पोड्डूकोट्टल में सार्जेंट पद पर तैनात हैं। आरोप है कि पति, सास, ससुर और ननद कम दहेज देने से परेशान करते थे। इस मामले में पत्नी ने एयरफोर्स वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष से शिकायत की थी। 24 जुलाई 20 को पति उसके साथ हल्द्वानी आया। मायके पहुंचने पर पति ने मां के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग के दौरान भी पति ने उसके साथ गालीगलौज की। इस मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें