रामनगर। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी एक महिला ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व बस से नजीबाबाद से रामनगर आ रही थी। पीपलसाना यूपी निवासी कासिम उसकी बगल की सीट में बैठा था। इस दौरान कासिम से उसकी दोस्ती हो गई। आरोप लगाया कि आरोपी व उसके रिश्तेदार फिरोज, फरयाद, आबेदिन, नाजिर व वसीम ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद