फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे 40 तैराक

Fri, 23 Jun 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड फिन स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित तृतीय फि
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार के तरणताल में तृतीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता का ट्रायल किया गया। राज्य के कुमाऊं मंडल में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सात जिलों से आए 80 तैराकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल ने किया। इस दौरान 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की ट्रायल प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में 40 बच्चों का चयन हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए हुआ।
ट्रायल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ से आए 80 प्रतिभागी शामिल रहे। इस दौरान उत्तराखंड फिन स्विमिंग एसोसिएशन के ऑब्जर्वर एजे पंडित, अध्यक्ष अनिल बराड़, सचिव रेहान सिद्दीकी, हंसी रावत, राकेश दत्त, राजेंद्र नयाल और गौरव चंद, संजय रावत, दीपक दानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें