हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। हल्द्वानी कोतवाली के सामने दो सांड़ आपस में भिड़ गए। सड़क पर ट्रैफिक था। लोग आ-जा रहे थे। इससे हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने के बाद भी सांड़ लड़ते रहे। उनसे टकराकर पहले स्कूटी सवार महिला और पुरुष सड़क पर गिर गए। इसक बाद अन्य वाहन चालक भी टकराने से बचे। पुलिस और आसपास के लोगों ने सांड़ों पर पानी की बौछारें मारी। इसके बाद जाकर सांड़ों की लड़ाई थमी। इस दौरान चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।