नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र के निजी स्कूल में मारपीट मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र के एक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।
मारपीट के दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई। घटना के दौरान स्कूल में पढ़ाई ठप हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस की ओर से छात्रों से पूछताछ कर उनकी काउंसलिंग की गई। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि मारपीट में शामिल तीन छात्रों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। संवाद