नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र में टेलीविजन की आवाज कम न करने को लेकर भाई बहन में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के अनुसार लड़की तेज आवाज में टीवी देख रही थी जिस पर उसके भाई ने आवाज कम करने को कहा। बहन ने टीवी की आवाज कम नहीं की। इस पर भाई ने बहन के गाल पर थप्पड़ मार दिया। बहन ने गर्म चाय भाई के चेहरे पर फेंक दी। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद किशोरी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाया गया। पुलिस ने दोनों को समझाकर चालानी कार्रवाई कर घर भेज दिया।