रामनगर। गर्जिया मंदिर में इस साल शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालु बेहद कम पहुंच रहे हैं। गर्जिया मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि इस साल नवरात्र पर अन्य वर्षों की अपेक्षा 30 से 40 फीसदी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सामान्यत: नवरात्र पर हर दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं लेकिन इन दिनों करीब चार हजार भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।