गौलापार (नैनीताल)। लाखनमंडी इंटर कॉलेज चोरगलिया खेल मैदान में हुए क्रिकेट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीए कैंपेनिंग ने 20 ओवर में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड पुलिस की टीम 136 रन पर ऑलआउट हो गई। एफसीए कैंपेनिंग के यूनिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।