नैनीताल। बुरांश संस्था की ओर से नैनीताल के विकास पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता में नैनीताल और भीमताल के 11 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
सीआरएसटी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से गीतांजलि प्रथम, विपक्ष में श्रीम पन्नू, सीनियर वर्ग में पक्ष में फातिमा, विपक्ष में प्रीशा ने बाजी मारी। निर्णायक में बृजमोहन जोशी, डॉ. प्रगति जैन रहे। व्ळज्ञँ संस्था अध्यक्ष कंचन जोशी, राहुल चौहान, विनोद पांडे, कविता गंगोला, देवेंद्र, मनोज पांडे, यशपाल रावत आदि रहे।