फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मैगी बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव, पिता और दो बच्चे झुलसे; ऐसे भड़की आग, तीनों बरेली रेफर

Sat, 08 Aug 2026 05:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मैगी बनाते समय छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। पिता और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मैगी बनाते समय गैस रिसाव से झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक घर के कमरे में मैगी बनाते समय छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पिता और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को बरेली रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक शिमला बहादुर निवासी नितेश ममगाई अपने बच्चों आदि (9) और इशिका (11) के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह वह अपने बच्चों के लिए मैगी बना रहे थे। इसी दौरान छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया। देखते ही देखते कमरे में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से नितेश और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मेयर विकास शर्मा अस्पताल पहुंचे। दोनों ने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

दमकल विभाग के पास घटना से जुड़ी कोई सूचना नहीं आई है। जानकारी मिली है कि शिमला बहादुर के एक मकान में आग की चपेट में तीन लोग आये हैं। महेंद्र चंद्र, एफएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें