फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिता और भाई ने बताया जान का खतरा डीएम ने शस्त्र लाइसेंस कर दिया निरस्त

Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए पर्याप्त आधार के बाद बलौट निवासी विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विकास किरौला पुत्र जीएस किरौला निवासी बलौट भुजियाघाट थाना नैनीताल के खिलाफ उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों से संज्ञान में आया है कि उसका अपने पिता एवं सगे भाई के साथ संपत्ति संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त वाद से यह स्पष्ट होता है कि पारिवारिक सदस्यों के बीच दुश्मनी है। लाइसेंसधारक के पिता एवं सगे भाई ने भी अपने जीवन को लेकर भय व्यक्त किया है। डीएम ने कहा है कि भूमि एवं संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद संवेदनशील होते हैं। शस्त्र की उपलब्धता स्थिति को और गंभीर बना सकती है। जिलाधिकारी ने संभावित खतरे को देखते हुए लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें