फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सब्सिडी का लाभ लेकर किसान लगाएंगे पॉलीहाउस

Thu, 29 Oct 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। किसानों को बागवानी, सब्जी उत्पादन और फूलों के कारोबार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को पॉलीहाउस लगाने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान राशि दी जा रही है। जिले को 1654 पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए किसानों को अपूणी सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिले में लगभग 340 किसानों ने अभी तक पॉलीहाउस लगाने के लिए आवेदन कर लिया है। मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने बताया कि पॉलीहाउस में सब्सिडी का लाभ उन्हीं किसानों को मिल पाएगा जिनके पास खाता खतौनी, उद्यान कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड होगा। किसानों को 50 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक के पॉलीहाउस लगाने पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें