गरमपानी (नैनीताल)। अनुगूंज परियोजना के तहत किसानों को सोलर आधारित कृषि तकनीकी का प्रशिक्षण सोमवार को खैरना महिला सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे और सीमांत किसानों को नवीकरणीय ऊर्जा आधारित आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की जानकारी दी गई। किसानों को सोलर उपकरणों के उपयोग, रखरखाव और ऑन साइट इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया बताई। परितोष शर्मा ने बताया कि यह पहल किसानों को कम लागत, टिकाऊ और पर्यावरण मित्र सोलर समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान प्रो. अवलोकिता अग्रवाल, आजम अली खान, ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुमार, प्रमोद सिंह, धीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।