फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को ब्लाक प्रमुख ने मुफ्त में बांटे परंपरागत बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को मुफ्त में परंपरागत बीज बांट रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते ग्रामसभाओं के सभी लोगों अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में लोगों को खेती से जोड़ने के लिए परंपरागत बीज बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों को कद्दू, खीरा, लौकी, करेला, तुरई का बीज दिया गया है। डॉ बिष्ट ने बताया कि जिन तीन लोगों की खेती बेहतर मिलेगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। दुर्गादत्त पलड़िया, प्रधान राधा कुल्याल, संजय प्रसाद, हिमांशु पांडे, हेमा आर्या, प्रेम कुल्याल, राजू पलड़िया, नवीन क्वीरा आदि ने ब्लाक प्रमुख का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें