फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किसान का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 09 Oct 2023 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गोविंद सिंह  का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर क्षेत्र के छोई में एक किसान का शव नग्न अवस्था में पनचक्की की नहर में पड़ा मिला। किसान शनिवार रात खेत की रखवाली करने गया था। परिजनों ने हत्या के बाद शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर इस मामले में समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह छोई पनचक्की की नहर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त गोविंद फर्त्याल (64) पुत्र भोपाल सिंह निवासी किशनपुर, छोई के रूप में हुई। परिजनों की ओर से मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि शुक्रवार को गोविंद फर्त्याल के बगल के खेत से यूकेलिप्टस के चार पेड़ कोई काट ले गया था। इस वजह से वह खेत में खड़े पेड़ों की रखवाली करने शनिवार रात खेत पर गए थे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि संदिग्ध हालत में किसान की मौत हुई है, चेहरे पर चोट के निशान है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद

किसान की बेटी है बीडीसी सदस्य
रामनगर। गोविंद फर्त्याल की बेटी कविता बिष्ट विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू है। वह वर्तमान में पूछड़ी क्षेत्र से बीडीसी सदस्य हैं। एक बेटा मनीष फर्त्याल सेना में और दूसरा बेटा सौरभ फर्त्याल डांस क्लास चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

किसान का शव नहर में नग्न अवस्था में मिला है। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चल पाएगा। पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
-बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें