फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फसल बीमा के सापेक्ष मुआवजा न मिलने पर किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। एसबीआई जरनल इंश्योरेंस की ओर से काश्तकारों को फसल बीमा के सापेक्ष समुचित मुआवजा न देने से क्षेत्र के किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें समुचित मुआवजा राशि नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। भविष्य में फसलों का बीमा भी नहीं करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने रविवार को बैठक कर किसानों की मांग को जायज बताया। काश्तकारों का आरोप है कि बीमा कंपनी की मनमानी से भीमताल ब्लाॅक के किसानों में रोष है। सहकारी समिति अध्यक्ष आशा जीना, प्रधान प्रधान हरगोविंद रावत, बबीता मनराल, प्रेमलता बागली, बीना जीना, नवल कुमार, उपाध्यक्ष इंदर नेगी समेत राकेश मेहरा, धन सिंह जीना आदि ने किसानों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से समुचित बीमा राशि दिलाने की मांग की। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र इस बिंदु पर अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें