फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बस की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

Sat, 02 Dec 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
चोरगलिया। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार किसान की जोगानाली चौराहे के पास सिडकुल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन

निजी बस सिडकुल सितारगंज से कर्मचारियों को हल्द्वानी छोड़ने जा रही थी। हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर जोगानाली चौराहे पर बस ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार ग्रामीण को रौंद दिया। हादसे में किसान दिलीप सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी लाखनमंडी गंभीर घायल हो गए। चोरगलिया पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें हल्द्वानी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिलीप सिंह डेयरी में दूध देकर घर लौट रहे थे। दिलीप सिंह की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें