फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अज्ञात वाहन की टक्कर से काश्तकार की मौत

Wed, 20 Dec 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-काशीपुर हाईवे पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार काश्तकार को टक्कर मार दी। हादसे में काश्तकार की मौत हो गई।
विज्ञापन


पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि सोमवार देर रात काश्तकार दरवान सिंह (50) पुत्र यशवंत सिंह निवासी नया झिरना हल्दुआ से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। दोआबा ढाबा के आसपास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दरवान सिंह को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें