फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में पढ़ी गई अलविदा जुमे की नमाज, दुआएं मांगी

Sat, 14 Mar 2026 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रमजान के आखिरी शुक्रवार को शहर में भी अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी गई और दुआएं भी मांगी गई। रोजेदारों ने मल्लीताल की जामा मस्जिद व तल्लीताल की मस्जिद में नमाज अदा की। मल्लीताल में इमाम मुफ्ती अजमल काजमी और तल्लीताल के इमाम मौलाना मोईम अहमद ने रोजदारों को नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद दुआ में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की प्रार्थना की गई। अलविदा जुम्मा के मौके पर मस्जिद में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के समीप पुलिस भी मौजूद रही। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर सुएब अहमद, सुहेल सिद्दीकी, तल्लीताल अंजुमन कमेटी के सदर वसी कुरैशी समेत नमाजी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें