भवाली (नैनीताल)। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद लिया। कैलाश खेर ने आधे घंटे तक बाबा का ध्यान लगाया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने कैलाश खेर को बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तकें भेंट की। खेर ने कहा कि वह दोबारा बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम आएंगे। इस दौरान अनिल साह, महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।