फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में सोए थे परिजन, 75 हजार रुपये हुए चोरी

Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। परिजनों की मौजूदगी में एक घर में रखे 75 हजार रुपये चोरी हो गए। ग्राम राघव नगर निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को भोजन के बाद वह और उसके भाई घनश्याम प्रजापति, दिलीप प्रजापति सो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के पश्चिम वाला दरवाजा खुला है। मंदिर वाले कमरे का भी दरवाजा खुला था। घर के बड़े बक्से के बाहर पड़े नीले बैग से 75 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने चोरों की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें