हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पार्क (झंडा पार्क) में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने अपने पूर्वजों को याद किया। परिवारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगीत गाया। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोहरी पेंशन व्यवस्था, परिचय पत्र, आरक्षण, पेंशन वृद्धि, द्वितीय पीढ़ी की समस्याओं, परिवहन निगम की बसों में पौत्र-पौत्री, नाती-नातिन व पुत्रवधू को निशुल्क यात्रा, बेरोजगार आश्रितों को सरकारी नौकरी और प्रथम पीढ़ी के न रहने पर द्वितीय पीढ़ी को सभी सुविधाएं देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पंत ने समस्याओं के निराकरण के लिए साक्ष्य सहित पत्र देने के लिए कहा। वहां जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, अजय शर्मा, मोहन चंद्र पांडे, नंदी भट्ट, सुशीला पंत, दीपा पांडे, चंपा शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।संवाद