फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फर्जी दस्तावेज से बना रहे थे स्थायी निवास प्रमाण पत्र

Sat, 17 Jun 2023 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। फर्जी तरीके से स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाना एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक और आवेदिका को महंगा पड़ गया। जांच में पता चला कि स्थायी प्रमाण पत्र बनाने में दस्तावेज में हेराफेरी की गई है। इस आधार पर संचालक और आवेदिका पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार तहसील कार्यालय में विगत तीन जून को स्थायी निवास प्रमाण पत्र के लिए एक आवेदन आया था। आवेदन की जांच में पाया कि उसमें संलग्न बिजली के बिल में कूटरचना की गई है। संबंधित सीएससी में जाकर जांच की गई तो पता चला कि सेंटर संचालक विशाल शर्मा ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार किया है। हल्द्वानी तहसीलदार के आदेश पर सीएससी संचालक विशाम शर्मा और आवेदिका मंजू के ऊपर संबंधित धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों फर्जी स्थायी निवासी प्रमाण बनने का मामला संज्ञान में आया था। इसके बाद तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वह दस्तावेजों की सही से जांच करवाएं। इसके बाद यह मामला प्रकाश में आया है। कहा कि कोई भी अपने प्रमाण पत्र में गलत तथ्यों का इस्तेमाल न करे। अन्यथा कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें