रामनगर। बाजार में फर्जी बाबा बनकर घूम रहे दूसरे समुदाय के व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। लखीमपुर खीरी यूपी निवासी व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
दीपावली पर्व के चलते बाजार में चहल-पहल है। इसी बीच बाजार में बाबा के भेष में लोगों से भीख मांग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि आरोपी लखीमपुर निवासी आसिफ़ रिजवी है। व्यक्ति के परिजनों से संपर्क में पता चला कि वह मानसिक तनाव के चलते इस तरह घूम रहा है। बताया कि परिजनों के आने बाद उसे उनके सुपुर्द किया जाएगा। संवाद