फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नंदा महोत्सव में मेला परिसर और बाजार सजेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा भवन में पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को श्री नंदा देवी महोत्सव के लिए बैठक की। बैठक में तय किया कि 28 अगस्त से पांच सितंबर तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभा भवन के अलावा मेला परिसर व बाजार को सजाया जाएगा। मल्लीताल के मैदान में पानी न रुके, इसकी व्यवस्था की जाएगी। प्रसाद वितरण के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम तल्लीताल और सभा भवन में होंगे। महोत्सव के सीधे प्रसारण के लिए स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां मुकेश जोशी, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, ईओ रोहिताश शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, रमेश, मयंक पांडे, अंशुल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें