श्री नौलिंग मंदिर अट्ठीगांव के मेले में पहुंचे क्षेत्रीय लोग। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के नव निर्मित श्री नौलिंग मंदिर चौकी अट्ठीगांव में बृहस्पतिवार ऋषि पंचमी को मेले का आयोजन किया गया। मंदिर समिति की ओर से मेले में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मेले में दूर-दूर से व्यापारियों ने दुकानें लगाई। कमेटी अध्यक्ष जगदीश बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा,ग्राम प्रधान मनीषा बोरा, मंदिर कमेटी नव युवक मंगल दल ने सभी लोगों को सहयोग करने के लिए आभार जताया। पंडित भास्कर जोशी और हिमांशु जोशी ने पूजा अर्चना की। संवाद
फोटो 28 पीटीएच 26पी- श्री नौलिंग मंदिर अट्ठीगांव के मेले में पहुंचे क्षेत्रीय लोग। संवाद