फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में दूर होगी फैकल्टी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जल्द ही फैकल्टी की कमी दूर होगी। प्रदेश सरकार ने कई संकायों में संविदा से फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति से जहां शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आएगा, वहीं मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। 21 जून को विभिन्न पदों के लिए मेडिकल कॉलेज में इंटरव्यू हुए थे।
विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 25 से 30 प्रतिशत तक फैकल्टी की कमी है। अब सरकार की ओर से फैकल्टी के पदों पर संविदा से डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित समिति ने साक्षात्कार के माध्यम से फैकल्टी के लिए 12 डॉक्टरों का चयन किया है जिनकी तैनाती हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में की जाएगी। इसमें फार्माकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अंकिता बिष्ट, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. रितिका, नेत्र रोग में डॉ. हमानी जेलखानी, यूरोलॉजी में डॉ. असित कुमार चौधरी, सर्जिकल ऑकोलॉजी में डॉ. शिवांगी सुंदरम, रेडिएशन फिजीक्स में डॉ. शुभम दास का चयन किया गया। इसके अलावा जनरल सर्जरी में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. श्वेताभ प्रधान, अस्थि रोग विभाग में डॉ. दिवाकर प्रताप शामिल है। चयनित मेडिकल फैकल्टी को तीन वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक तैनाती दी जाएगी।


मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजी में अब तक एक ही चिकित्सक तैनात थे। अब डॉ. असित कुमार चौधरी के आने से यूरोलॉजी विभाग में मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं सर्जिकल ऑकोलॉजी में डॉ. शिवांगी सुंदरम के आने से कैंसर रोगियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


डॉ. अरुण जोशी, प्रार्चाय राजकीय मेडिकल कॉलेज



हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में कई संकायों में मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज में शत-प्रतिशत मेडिकल फैकल्टी की तैनाती करना है, इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें