रामनगर। आयकर अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने कहा कि विभाग को तुरंत आवश्यक फॉर्म और यूटिलिटीज जारी करनी चाहिए ताकि करदाताओं को समय पर अपने रिटर्न दाखिल करने का अवसर मिल सके। उन्होंने आयकर रिटर्न की तिथि 30 अक्टूबर और ऑडिट की तिथि 31 दिसंबर करने की मांग की है। इधर, रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन चंद्र पाण्डेय ने कहा कि सिस्टम में जारी खामियों के चलते, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की संभावना बनी हुई है।